spot_img
spot_img
spot_img

NCB ने 120 करोड़ की ड्रग्स की जब्त…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई के एक गोदाम से 60 किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ (मादक पदार्थ) सीज की है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 120 करोड़ रुपये आंकी गई है। एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत 6 लोगों को इस मामले में अरेस्‍ट किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एयर इंडिया के पूर्व पायलट सोहेल गफ्फार महीदा, मुथु पिचैदास, भास्कर वी, एसएम चौधरी, एम आई अली और एमएफ चिश्ती के रूप में हुई है। भास्कर वी को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य 5 की गिरफ्तारी मुंबई से हुई।

2016 से 2018 तक किया था पायलट का काम  

एसजी महीदा ने पायलट के तौर पर 2016 से 2018 तक एयर इंडिया के लिए काम किया था। उसने सैन एंटोनियो, टेक्सास, यूएसए और लिथुआनिया से अपनी ट्रेनिंग पूरी की। एक अन्य आरोपी मुथु पी.डी. हिस्ट्रीशीटर है। एनसीबी के एक अधिकारी के बताया कि गुजरात के जामनगर में नौसेना की खुफिया यूनिट को ड्रग सिंडिकेट में शामिल कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। कुछ दिनों पहले यह इंफॉर्मेशन NCB ऑफिसर्स के साथ शेयर की गई। एनसीबी ने इस सूचना पर काम किया और पता चला कि हाई क्वालिटी वाले एमडी को गुजरात से दूसरे राज्य में ले जाया जा रहा था।

3 अक्टूबर को जब्त हुई 10 किलोग्राम MD

मुंबई यूनिट के एनसीबी अधिकारियों ने 3 अक्टूबर को 10.350 किलोग्राम MD जब्त की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक संदिग्ध भास्कर वी को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन संदिग्धों (एसजी महिदा, एसएम चौधरी और मुथु पीडी) की गिरफ्तारी मुंबई से हुई।

इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्‍पेशल गाइडलाइंस

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग

इसे भी पढ़ें : भक्ति में शक्ति झलका गया रावण दहन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का हो गया ऐलान, जानिए इस बार किसको मिला यह सम्मान

इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...