spot_img
spot_img

राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह एवं बादाम कोयला खनन परियोजनाओं में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का आयोजन खेल परिषद द्वारा बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। दो दिवसीय इस समारोह की शुरुआत “फिटनेस प्रतिज्ञा” से हुई, जिसमें कर्मचारियों ने एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

पहले दिन बैडमिंटन, टेबल टेनिस और रस्साकशी जैसे खेलों में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, दूसरे दिन का आयोजन और भी रोमांचक रहा, जिसमें प्लैंक चैलेंज और स्पोर्ट्स क्विज़ जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों ने न केवल कर्मचारियों की शारीरिक दक्षता बल्कि उनकी मानसिक चपलता और खेलों के प्रति जानकारी को भी बढ़ावा दिया।

समारोह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जहां विजेताओं को पदक और प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर पकरी बरवाडीह परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि,”खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हमें कार्यस्थल पर भी फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना चाहिए।”

इस मौके पर आर.के. अधिकारी, अध्यक्ष, खेल परिषद, ने भी कर्मचारियों के उत्साह की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप देने की बात कही। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड न केवल ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी है, बल्कि अपने कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य और टीम भावना को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...