Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया कि 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 8,61,803 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल दवा देना उनका लक्ष्य है। उनका संदेश है कि जिले का कोई बच्चा दवा से वंचित न रहे। यह केवल स्वास्थ्य अभियान नहीं, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। कृमि संक्रमण से मुक्त रांची की ओर बढ़ना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है।”
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के पदाधिकारी शामिल थे। जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने कार्यक्रम का खाका पेश किया। जिला स्तर पर एक स्कूल से कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। जिला और प्रखंड स्तर पर रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित होगी। सभी निजी विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और ग्रामीण-शहरी स्कूलों में दवा वितरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। हर विभाग को समन्वित प्रयास का निर्देश दिया गया।








