spot_img

एन जगदीशन ने खेली ऐतिहासिक पारी, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : तमिलनाडु के बैट्समैन नारायण जगदीशन ने लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐतिहासिक  खेल  का प्रदर्शन किया है। 26 साल के जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन ठोके। यह वनडे और लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा निजी स्कोर है। उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में भारत से खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। लिस्ट-A क्रिकेट में उनसे पहले बल्लेबाज एलेस्टेयर ब्राउन ने 2002 में 268 रन की पारी खेली थी। जगदीशन ने इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ा।

लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर

बेंगलुरू में सोमवार को जगदीशन की पारी की बदौलत तमिलनाडु की टीम ने 506/2 रन का स्कोर खड़ा किया। वनडे मुकाबले में पहली बार 500 से ज्यादा रन बने। इससे पहले इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 498 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर सरे की टीम है। सरे ने ग्लसेस्टरशायर के खिलाफ 4 विकेट पर 496 रन का स्कोर खड़ा किया था। जगदीशन ने 141 गेंदों की पारी में 196.45 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए। उन्होंने 141 गेंद में 25 चौके और 15 छक्के जमाए हैं। उन्होंने पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर 414 रन की पार्टनरशिप भी की। सुदर्शन ने 102 बॉल पर 154 रन की पारी खेली। सुदर्शन 39वें ओवर की तीसरी बॉल पर आउट हुए। फिर जगदीशन 42वें ओवर की चौथी बॉल पर आउट हुए। जगदीशन पूरे 50 ओवर खेलते तो अकेले ही 300 रन का आंकड़ा भी पार कर सकते थे।

कौन हैं नारायण जगदीशन

नारायण जगदीशन तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वे ओपनिंग करते हैं। जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 7 मैच खेल चुके हैं। इनमें उनके नाम सिर्फ 73 रन है। उन्होंने अब तक 21 लिस्ट-ए मैच में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...