7पत्नीहंता गिरफ्तार, ससुर ने दिया था क्लू, पुलिस ने खोला राज
गढ़वा : पति की कमाई के ढ़ाई लाख रुपया चुराकर मायके भेजने वाली शोभा देवी और उसके दोनों मासूम बेटे रंजीत रजक (8) व अभिषेक रजक (6) को सौगात में मिली खौफनाक मौत। पत्नी का झूठ जैसे ही बेनकाब हुआ कि पति का खून खौल उठा। पति ने आव देखा न ताव और पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। जब एक बेटा खून होता देख जोर जोर से रोने लगा तो उसका भी कर दिया काम तमाम। भागने से पहले नजर पड़ गई एक बेटे पर। सोचा इसे क्यों छोड़ू और उस मासूम को भी काट डाला। शोभा देवी और उसके दोनों बेटे की हत्या के पीछे छुपे राज का गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने खुलासा किया। पत्नीहंता सत्यदेव रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सत्यदेव रजक के ससुर ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी कोई चोरी कर पैसा नहीं भेजी थी। उनका आरोप है कि सत्यदेव रजक घर बनाने के नाम पर उनसे 5 लाख रुपये मांग रहा था। रुपया देने में दिक्कत जताने पर यह महापाप कर डाला। मैंने तो दामाद बाबू से कहा था कि 15 हजार पीस ईंटा जुगार कर दे दूंगा। ससुर से मिले इस क्लू के बाद ही पुलिस की जांच की दिशा और दशा बदली और हत्यारा आरोपी पति पकड़ा गया। शुरू में पुलिस यह मानकर चल रही थी कि इस तीहरे हत्याकांड को अंजाम देने के पीछे किसी चोर उच्चके का हाथ है।
Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा
एसडीपीओ ने बताया कि सत्यदेव एक सुनियोजित साजिश के तहत दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के दिन वह खुद को बाहर होने की बात पुलिस को पहले बताया था। गिरफ्तार इंद्रदेव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि सत्यदेव ने अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया है कि पीएफ मद में मिले 8 लाख रुपये उसने अपने घर में रखे थे। आरोप है कि इसी आठ लाख में से ढ़ाई लाख रुपये शोभा ने निकाल कर चुपके से अपने मायके भेज दिए। यह काम उसने अपने पति से छुपाकर किया। पति जब सच्चाई जाना तब उसका प्रतिफल है लोमहर्षक वारदात…
Read More : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)












