ओरमांझी (रांची) : ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत गगारी पंचायत के शंकर घाट पर बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजेश कच्छप उपस्थित हुए।
मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्य धीमी हो गई थी। जिसमें अब तेजी लाकर गांव-गांव टोला-टोला का विकास करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ अब गांव, टोला, मोहल्ला में बैठक कर समस्याओं को चिन्हित कर जल्द से जल्द उसका निराकरण के उपाय ढूढेंगे। झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाएं चला रही है।
इसे भी पढ़ें : ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा, जिसमें लड़कियों से पहले कराते थे ये काम …फिर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, जेएमएम के अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कुदुश अंसारी, जिला महासचिव रमेश उरांव, मुन्तजीर अहमद रजा, अशोक बैठा, मुखिया रमेश उरांव, मुखिया सीता मुण्डा, सोमर उरांव, सुरेश प्रसाद साहू, अशोक गुप्ता, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, दिनेश महतो, तौहीद आलम, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र उरांव, सफीउल्लाह अंसारी, हरिमोहन महतो, अनीता देवी, रशीद अंसारी, रहीम अंसारी, मनान अंसारी, सूरज पठान, उमा महली अब्दुस सलाम सहित कई लोग उपस्थित हुए और वन भोज का आनंद लिया।
इसे भी पढ़ें : चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…








