PAKUR : रिश्ता तय करने गये हुंडक मुर्मू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्हें पत्थर से कूच-कूच कर मार डाला गया। लगभग 55 साल के हुंडक मुर्मू की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। यह सनसनीखेज वारदात पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर गांव की है। इसी गांव के रहने वाले हुंडक मुर्मू शादी के रिश्ते तय के इरादे से पास के ही एक गांव में गये हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में ही रास्ते मौत के घाट उतार दिया गया। सोमावर की सुबह उनकी लाश मिली। पुलिस हर बिन्दु गहराई से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV












