Ranchi : राजधानी रांची के हिनू इलाके में गोली मारकर जमीन कारोबारी को उतारा मौत के घाट। बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार जमीन कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डोरंडा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान रांची के नगड़ी निवासी अल्ताफ के रूप में हुई है। वह जमीन कारोबार से जुड़ा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद में ही उसकी हत्या की गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस फन सिनेमा सहित आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
इसे भी पढें : दारोगा जी मेरी शादी तुड़वा दीजिये…
इसे भी पढें : कंपाउंडर ने डॉक्टर की मांग में जबरन भरा सिंदूर, फिर…
इसे भी पढें : हुकुमत की चाह में मचाया था कोहराम, सुनें क्या बोले सिटी एसपी…(Video)
इसे भी पढें : 100 नंबर डायल कर खुद को बचा ली सोनम, देखें EXCLUSIVE वीडियो
इसे भी पढें : ‘बिकना बंद करो सरकारी बाबू’… नगड़ी सीओ के खिलाफ जनाक्रोश उबाल पर
इसे भी पढें :गोली मारकर युवक की हत्या…















