RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया में बुधवार को हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने गुरुवार को सुलझा लिया है। SSP सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी DSP और चुटिया थाना प्रभारी ने 10 घंटे के भीतर हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में फिलहाल आपसी विवाद में की गई हत्या का मामला लग रहा है।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
खूंटी का रहने वाला था मृतक, जल्द होगा हत्या की वजह का खुलासा
हालांकि पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या किस वजह से हुई है, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। मृतक़ की पहचान धर्मा के रूप में हुई है। वह खूंटी का रहने वाला था। रांची में मजदूरी करता था और स्टेशन के बगल में ही रहता था।
Read More :रेल लाइन पर मिली अधेड़ की लाश








