Ranchi : राजधानी रांची में एक बच्चे का मर्डर कर दिया गया। 13 साल के सकलैन अंसारी को उसके घर के पास ही गोली मारी गई। इल्जाम है कि उसके चचेरे भाई ने उसे गोली मारी। मारे गये सकलैन के घरवालों का इल्जाम है कि वह अपने घर के पास अपने चचेरे भाई से साथ खड़ा था। दोनों बातें कर रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वहां पहुंचे तो सकलैन खून से लथपथ गिरा पड़ा था। उसकी सांसे उखड़ चुकी थी। वहीं, उसका चचेरा भाई फरार हो गया था।
गोली चलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फैली खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सकलैन की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रांची के रुरल एसपी नौशाद आलम ने बताया कि घरवालों के बयान के आधार पर पुलिस संदेही गुनहगार को खोज रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं उसके पास हथियार कहां से और कैसे आया, इस बिंदू पर भी पुलिस छानबीन कर रही है। यह वारदात राजधानी रांची के पिठोरिया थाना इलाके के मदनपुर गांव की है।
इसे भी पढ़ें : धनबाद की ओर जा रही कार की ऑटो से भिड़ंत, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे ‘थोड़ी सी बेवफाई’ के दिग्गज डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ
इसे भी पढ़ें :बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 80 मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण
इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये दो भाई…देखें
इसे भी पढ़ें :IND vs NED T20: Team India ने नीदरलैंड को चटाई धूल…देखें








