Kohramlive desk: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन में एक बार फिर अपना जलवा दिखाया। गुरुवार उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी क्लास दिखाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 3 विकेट से जीत दिलाई। धोनी ने मैच के बाद मास्टरक्लास लगाई और युवा खिलाड़ियों को गाइड भी किया।
मैच के बाद की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल
मैच के बाद की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें धोनी मुंबई टीम के युवा प्लेयर डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा से बात करते दिखाई दे रहे हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ब्रेविस और तिलक के लिए कुछ मास्टरफुल टिप्स देते हुए। क्या शानदार पिक्चर है। इस सीजन में ब्रेविस और तिलक का धमाल प्रदर्शन ब्रेविस साउथ अफ्रीकी प्लेयर हैं, जो जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से फेमस हैं। उन्होंने भी इस सीजन में डेब्यू किया और धमाल मचाया है। जबकि तिलक वर्मा ने इसी मैच में चेन्नई के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में नाबाद फिफ्टी जमाई है। हालांकि दोनों प्लेयर अपनी मुंबई टीम को जीत नहीं दिला सके हैं।
Some MaSterful tips for DB & Varmaji! 🙌
What a moment this must have been! 💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvCSK @BrevisDewald @TilakV9 @msdhoni pic.twitter.com/6aDpB2Evx8
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2022
चेन्नई की सीजन की दूसरी जीत, आखिरी ओवर में बनाए 17 रन
धोनी ने आखिरी बॉल पर चौका लगाकर मैच जिताया वहीं, मैच में 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए धोनी ने शानदार अंदाज में मैच फिनिश किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। चेन्नई ने मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी छह गेंदों पर 17 रन बनाए। इसमें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनादकट की आखिरी चार गेंदों पर 16 रन बटोरे। वह 13 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की यह इस सीजन की लगातार सातवीं हार है और वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसे शुरू के सातों मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें : मिस्ड कॉल का प्यार अब सड़क पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बारात आने से पहले बदल गया दूल्हा… देखें क्यों








