spot_img

“सांसद तीर्थ दर्शन योजना” शुरू, बुज़ुर्गों का सपना साकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने एक अनूठी पहल की है, उन्होंने “सांसद तीर्थ दर्शन योजना” की शुरुआत कर क्षेत्र के उन बुज़ुर्गों को सम्मान दिया है, जो वर्षों से तीर्थ यात्रा का सपना संजोये बैठे थे। रविवार को 180 श्रद्धालुओं का जत्था तीन वातानुकूलित बसों में सवार होकर रवाना हुआ। ये श्रद्धालु वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज (संगम) और विंध्याचल के दर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं को गंगा और सरयू में स्नान, महाआरती और प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा, “मैं हजारीबाग क्षेत्र का बेटा हूं और अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का यह एक छोटा प्रयास है। यह तीर्थ यात्रा तब तक चलेगी जब तक ऊपरवाला शक्ति देता रहेगा। यह मेरा कर्तव्य भी है और सौभाग्य भी।” सांसद ने कहा कि भाजपा के शक्ति केंद्रों के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन किया जायेगा। हर महीने 6 बार यह यात्रा चलेगी, तीन दिन और चार रातों की योजना के साथ। वहीं, जनता बोली, “सांसद ने दिल जीत लिया।” हजारीबाग की गलियों से लेकर गांवों तक एक ही बात हो रही है, “सांसद मनीष जायसवाल ने जो किया, वह कोई नेता नहीं करता, ये तो परिवार जैसा रिश्ता है।” मनीष जायसवाल देश के पहले सांसद हैं जिन्होंने अपने निजी खर्च पर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को तीर्थ कराने का बीड़ा उठाया है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सम्मान, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...