फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पसरा मातम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फेमस बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर इन दिनों मातम में डूबा हुआ है। उनके पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को दिल्ली में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। इस दुखद खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने पिता को याद किया। अब उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी अपने ससुर को श्रद्धांजलि दी है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुये लिखा कि “शुरू से ही आपने खुले दिल और बिना शर्त प्यार से मेरा स्वागत किया… आपका अपनापन हमेशा बना रहता था। आपके परिवार के लिए आपका प्यार हर चीज से बढ़कर था।” उन्होंने आगे लिखा कि उनकी कहानियां, उनकी हंसी, शांत स्वभाव और कोमल दिल हमेशा उनके साथ रहेंगे। कियारा ने उन्हें दरियादिली, ईमानदारी और अटूट प्रेम की विरासत छोड़ जाने वाला इंसान बताया। इससे पहले सिद्धार्थ ने अपने पिता को “पहला हीरो और साइलेंट गाइड” बताते हुये बेहद निजी और भावुक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा “वो ईमानदारी और संस्कारों वाले इंसान थे।” “अनुशासन था, लेकिन कठोरता नहीं… ताकत थी, पर अहंकार नहीं।” “बीमारी और स्ट्रोक के बाद भी उनका हौसला कभी नहीं टूटा।” सिद्धार्थ ने बताया कि मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर जीवन की कठिन लड़ाइयों तक, उनके पिता ने हमेशा शालीनता और साहस बनाये रखा। अपने नोट के अंत में सिद्धार्थ ने लिखा “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है… मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं। आपके नाम, आपके मूल्यों और आपकी रोशनी को हमेशा आगे बढ़ाऊंगा। लव यू डैड।” परिवार इस समय गहरे शोक में है। फैंस और फिल्मी सितारे लगातार सोशल मीडिया के जरिये संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड में...

अब आग उगलेगा आसमान! 25 मई से शुरू होगा नौतपा

Ranchi : भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए...

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...