spot_img

मां की साड़ी, बेटी का फं’दा बन गई…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : घर की खामोशी उस दिन चीख रही थी, सावित्री देवी बाजार से लौटीं तो दरवाजा पहले जैसा ही खुला था, लेकिन घर अब वैसा नहीं रहा। दोपहर की उस एक छोटी सी डांट, मां की साड़ी, और एक मासूम दिल की टूटन ने उस नन्ही जिंदगी को खत्म कर दिया, जो अभी छठी में पढ़ती थी। नाम था जिया। एक प्यारी-सी बच्ची, जो कुछ रुपये पर्स से निकाल बैठी थी। मां ने फटकारा किसी भी आम मां की तरह। मां के जाते ही, भाई खेलने चला गया। और उस वक्त, घर की दीवारों ने देखा, एक मासूम बच्ची ने अपनी मां की ही साड़ी से फंदा बनाकर अपनी जिंदगी का आखिरी फैसला कर लिया। जब मां लौटी, दरवाजा तो वही था, पर घर का दृश्य बदल चुका था। बेटी झूल रही थी, चुपचाप, स्थिर। चीखें निकलीं, लोग दौड़े, अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रिम्स में डॉक्टर ने सिर्फ सिर हिलाया, जिया अब इस दुनिया में नहीं रही।

दूसरी ओर एल्विस टोप्पो की चुप विदाई

नामकुम के पुराना रामपुर में 30 साल एल्विस टोप्पो ने भी पेड़ को साथी बना लिया। घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ की टहनी से झूलती लाश ने गांव की रफ्तार रोक दी। कोई सुसाइड नोट नहीं, कोई साफ कारण नहीं, बस एक खामोश अलविदा। पुलिस ने शव को रिम्स भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...