MP : मध्य प्रदेश के महू में बेटी होने से पति सुभाष की नाराजगी को पत्नी रजनी झेल नहीं सकी। तानों से दंग आकर उसने पहले अपनी 4 माह की बच्ची प्रिया को जहर देकर मार दिया। इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पति सुभाष को हिरासत में ले लिया है। महिला और युवक का प्रेम विवाह महज 6 माह पहले हुआ था। घर से भागकर दोनों ने शादी की थी। जब दोनों घर से भागे थे, तो लड़की नाबालिग थी। 6 महीने तक दोनों यहां-वहां छिपते रहे। लड़की के बालिग होने पर दोनों के परिवारों ने शादी की मंजूरी दे दी थी।
किराये के मकान में रहते थे दोनों
महू के SDOP विनोद शर्मा ने बताया खुर्दी गांव के सुभाष और रजनी महू के किशनगंज में किराये के मकान में रहते थे। रजनी के परिवार का आरोप है कि उसने 4 महीने पहले बेटी प्रिया को जन्म दिया था। बेटी होने पर सुभाष उससे विवाद करता था। रजनी इस बात से परेशान हो गई थी। 7-8 नवंबर की रात रजनी ने पहले बच्ची को जहर दिया, फिर आत्महत्या कर ली। बच्ची को इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें :छठ मनाने घाट गया था परिवार,चोरों ने नकद और जेवरात पर साफ किए हाथ
इसे भी पढ़ें :इंडिया सहित 200 से ज्यादा देशों में PUBG का New State लांच, जानें नए गेम की खासियत
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न
इसे भी पढ़ें :INDIA में कल लॉन्च हो रहा है नया PUBG गेम
इसे भी पढ़ें :बेटी से रेप के आरोप में बाप गिरफ्तार, मां रहती थी बीमार
इसे भी पढ़ें :INDUSLND बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, 12 पास जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :नाबालिग आशिक के साथ भागी थी 47 लाख लेकर, इतने पैसे उड़ाकर लौटी घर
इसे भी पढ़ें :Breaking : बस-ट्रेलर में भीषण टक्कर, 11 लोग जिंदा जले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :नदी में नहा रहे थे बच्चे, दो परिवारों के घर छाया मातम








