spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मां कान में फूंकी और बाप-बेटा निकल गया खतरनाक राह पर, देखें क्या कर डाला

Date:

spot_img
spot_img

Saraikela (Vinod Kesari) : बोला करते थे,आप दोनों बाप बेटा को, बिटिया जवान होती जा रही है। कोई बढ़िया लड़का देख हाथ पीले कर दीजिये। जमाना ठीक नहीं, कभी कुछ उल्टा पुल्टा कर बैठी तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहियेगा दोनों बाप बेटा, पर मेरा क्यों सुनियेगा। हो गया ना, सब सत्यानाश। कलमुंही को जवानी हिलोर मारने लगी है। दिल लगा बैठी है अपने ही रिश्तेदार के लड़के नीतिशवा से। हे भगवान, जब से अपनी आंखों से दोनों को छुप छुप कर मिलते जुलते और गुटरगूं करते देखें हैं, दर्द के मारे माथा फटा जा रहा है। रात की नींद उड़ गई है। मन करता है दोनों को खाने में जहर दे दें। नीतिशवा को भी नहीं बुझाया, यह गलत करते। वह तो मेरा ही मुंह काला कर गया.. मोहनी देवी की मुख से निकलें इस अल्फाज को सुन डोली के बाप उदेश राय, भाई राहुल कुमार का पारा गरम हो गया। दोनों मोहनी पर ही पहले खूब चीखें-बरसे और फिर मोहनी को हिदायत दी कि बिल्कुल खामोश हो जाये। डोली तक को भनक नहीं लगनी चाहिये। देखो, नितीशिवा का क्या हाल करते हैं, वैशाली से मिलने जुलने यहां तक भागा भागा चला आता है। बाप बेटे ने मिलकर खतरनाक प्लानिंग कर डाली। दोनो बाप-बेटा नीतीश की टोह में लग गए। नीतीश के मिलते ही उसे बहला फुसला एक किनारे सुनसान जगह पर ले गए। तब इन दोनों के साथ राहुल का दोस्त विवेक रजक भी मौजूद था। राहुल ने विवेक को पहले ही अपनी पूरी प्लानिंग के बारे में बता दिया था।

तब विवेक उसका साथ देने का वादा कर गया। तीनों ने मिलकर नीतीश को दम भर मारा। इसके बाद राहुल ने अपने पिता को घर चले जाने को कहा। फिर राहुल और उसका दोस्त विवेक ने चोटिल नीतीश को पोत पाट लिया और कहा चलो यार बाप को बहुत गुस्सा आ गया था। इसके बाद नीतीश को अपने साथ गाजिया पुल के पास ले गए। वहां नीतीश को पहले खूब दारू पिलाई। जब नीतीश नशे में टुन हो गया, तब दोनों ने मिलकर तेजधार चाकू से उसका गला रेट डाला। उसकी डेड बॉडी को नदी में फेंक दिया। यह वाक्या करीब तीन माह पहले का है। डेड बॉडी की पहचान हो जाने के बाद पुलिस इस कांड की तफ्तीश गहराई से करने लगी।  सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने इस कांड को बहुत गंभीरता से लिया। पुलिस को एक कलू मिला। मिले कलू और टेक्निकल सेल की मदद से राहुल और उसके दोस्त विवेक को उठा लिया। दोनों पूछताछ में टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिए।

गिरफ्तार राहुल ने पुलिस के सामने अपनी मां मोहिनी देवी द्वारा कहे गए उक्त अल्फाज के बारे बताया। उसने कहा कि उसे मां ने ही बताया था कि उसकी बहन डोली का नीतीश के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वहीं उसे और पिता उदेश राय को उकसाया भी था। उसके पिता भी पूरी प्लानिंग में शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने उदेश राय को भी गिरफ्तार कर लिया। सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने रविवार को नीतीश की हत्या के पीछे छुपी सारी कहानी का खुलासा किया। सुने क्या बोले एसपी आनंद प्रकाश…

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

 

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...