Ranchi : नक्सलियों और उग्रवादियों की खोज में जंगलों की खाक छानते झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के जवान मच्छरों और जहरीले सांपों से आजिज हैं। मच्छरों की डंक, सांप के डंसने और बीमारी से अबतक 63 जवान काल के गाल में समा गये। वहीं 20 जवान उग्रवादियों से लड़ते शहीद हो गये। गुरूवार को एसटीएफ जवान उपेंन्द्र कुमार का देहांत हो गया। वह ब्रेन मलेरिया से पीड़ित थे। रांची के मेडिका अस्तपाल में चल रहा था उनका इलाज। पश्चिम सिंहभूम के आरापीड़ी में तैनात जवान उपेंद्र को बीमार होने के बाद उन्हें पहले अग्रवाल नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर तीन दिन पहले मेडिका रेफर कर दिया गया था। वह पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ओरिया गांव का रहनेवाला था। 18 जुलाई 1997 के जन्मे उपेंद्र 6 जून 2017 में झारखंड जगुआर में सिपाही के पद पर बहाल हुआ था। जेजे के टेंडरग्राम स्थित कैंप में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। मौके पर आईजी अमोल वेणुकांत होमकर, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसपी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, एसपी संजय किस्पोट्टा और कर्नल जेके सिंह सहित साथी जवान मौजूद थे। वहीं मौके पर जवान उपेंद्र कुमार के पिता दीप नारायण महतो, मां व छोटा भाई मौजूद थे।
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…












