Kohramlive : 4 जुलाई की भोर की नर्म रौशनी में, जब सारा जगत नींद में डूबा था, तब आकाश में चंद्र देव ने चुपचाप अपनी चाल बदली, कन्या से तुला की ओर। सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर यह खगोलीय परिवर्तन हुआ, लेकिन इसका असर कुछ राशियों के जीवन में सुनहरी रोशनी बनकर उतरने वाला है। तुला राशि, जिसे शुक्र की कोमल छाया में संजोया गया है प्रेम, सौंदर्य और संतुलन की साक्षात मूर्ति वहां अब चंद्रमा का भावनात्मक आलोक जुड़ गया है। जब चंद्र और शुक्र की दो अलग ऊर्जा एक हो जायें, तो जीवन में ना सिर्फ भावनाएं खिलती हैं, बल्कि रिश्तों में भी इंद्रधनुषी रंग भर जाते हैं।
तुला राशि
आपकी राशि में ही चंद्र देव ने डेरा डाला है। बीते दिनों की उलझनों की जगह अब चैन का सवेरा उतरने वाला है। करियर में रफ्तार, संबंधों में मिठास और सपनों में नई उड़ान, सब कुछ आपके नाम होगा। कोई अधूरी तमन्ना, जो दिल के किसी कोने में धड़क रही थी, अब हकीकत का रूप ले सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों के लिए यह गोचर एक नई सुबह की तरह है। शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन, तीनों में रोशनी की किरण जाग उठी है। पुराने गिले-शिकवे मिट सकते हैं और रिश्तों में फिर से संवाद की मिठास लौट सकती है।
मकर राशि
मकर जातकों के लिए यह समय धन, प्रेम और समझदारी का संगम लाया है। रुके पैसे मिलने के संकेत हैं और दिल की बात कहने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है। घर में सुकून लौटेगा और मां की ममता की छांव फिर से नसीब होगी।








