RANCHI : देश के मध्य पश्चिमी भाग से लेकर बंगाल की खाड़ी ताक गुजरने वाला मानसून टर्फ का असर झारखंड पर भी नजर आ रहा है। खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की दिशा विपरीत हो गई है। यह बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उत्तर ओडिशा के ऊपर केंद्रित है, लेकिन यह सिस्टम यहां से गुजरने वाले मानसून टर्फ और ऊपरी वातावरण में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई को गढ़वा सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जाहिर की है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि 1 से 3 अगस्त तक राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश कम होने से पूरे राज्य में सूखे के हालात हैं। राज्य सरकार ने 15 अगस्त तक की तारीख तय की है इसके बाद राज्य में सूखे के असर का आंकलन करेगी। मौसम केंद्र ने 03 अगस्त तक राज्य भर के गर्जन और वर्जपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची में भी 29 जुलाई की रात बारिश हुई इसके बाद से तेज बारिश नहीं हुई है हालांकि मध्यम दर्जे की बारिश रुक- रुक कर हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं । झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान एक दो स्थानों पर बहुत भारी वर्षा भी हुई। सबसे अधिक 125.5 मिलीमीटर बारिश लातेहार में हुई है। रांची में 26.1 और रामगढ़ में 25.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें : घर में अकेली थी विवाहिता, हो गया बड़ा कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर में सड़क पर उतर आये लोग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दरवाजे पर किसने दस्तक दी, समझ न सकी घरवाली, क्या हो गया देखें…
इसे भी पढ़ें :बेरहम बेवफा सनम को खोज रही है पुलिस, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बड़ा फेरबदल : 82 DSP का Transfer, कौन कहां गये… जानें
इसे भी पढ़ें :14 IAS ऑफिसर का तबादला, 2 जिलों के कलेक्टर भी बदले…देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में अगले तीन दिन तक बारिश
इसे भी पढ़ें :बंद किया गया मॉस्को एयरपोर्ट, देखें क्यों…












