Patna : बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया है। चूंकि इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह सत्र मौजूदा कार्यकाल का आखिरी और बेहद अहम माना जा रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई लेकिन जल्द ही सदन का माहौल गरमा गया। कांग्रेस विधायकों ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया, वहीं माले सदस्य काले कपड़े पहनकर विरोध जताते नजर आये।
क्या-क्या ला सकती है सरकार
नीतीश सरकार इस सत्र में कुल 12 विधेयक लाने जा रही है। जिनमें से आधे रोजगार और युवाओं से जुड़े हैं। सबसे अहम विधेयक कौशल विश्वविद्यालय के गठन से जुड़ा है ताकि युवाओं को ट्रेनिंग और स्किल्स के जरिये रोजगार मिल सके।
प्रमुख विधेयक
कौशल विश्वविद्यालय विधेयक
बिहार हिंदू धार्मिक न्यास संशोधन
बिहार दुकान एवं प्रतिष्ठान नियोजन
बिहार प्लेटफॉर्म आधारित वर्कर्स विधेयक
भूमिगत पाइपलाइन भूमि उपयोगकर्ता अधिकार विधेयक
50,000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट भी
सत्र के पहले ही दिन सरकार 50,000 करोड़ से अधिक रुपये का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। 24 जुलाई को इस पर चर्चा होगी और 25 जुलाई को सरकार इसे पास कराने की कोशिश करेगी।
कौन-कौन ला रहा है विधेयक
श्रम संसाधन विभाग: 4 विधेयक
राजस्व एवं भूमि सुधार: 3 विधेयक
वित्त, वाणिज्य कर, नगर विकास, पशुपालन, विधि विभाग: 1-1 विधेयक
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…
इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…
इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…
इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…






