Ranchi : करम पर्व की पूर्व संध्या पर CM हेमंत सोरेन 45 लाख से ज्यादा बहनों के बैंक खाते में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। यह हस्तांरण झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत की जायेगी। बोकारो के ललपनिया के लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि से ये दूसरी किस्त बांटेंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण किया जा चुका है। इस योजना के तहत अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाओं को ये सम्मान राशि मिल चुकी है। हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश CM हेमंत सोरेन द्वारा दिया जा चुका है। वहीं, CM के आदेश पर अब राज्य की 18 से 20 साल की बेटियों को भी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। यहां याद दिला दें कि इससे पहले तक 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था।
ऐसे बढ़ रहा योजना का कारवां
इस साल 3 अगस्त से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेने का काम शुरू हुआ। 4 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में दिक्कत आने पर CM ने ऑफ लाइन आवेदन लेने का आदेश दिया। 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला की 13 लाख 94 हजार से अधिक, 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा की 7 लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां की 7 लाख 32 हजार से अधिक, 4 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 7 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 70 करोड़ 50 लाख रूपये का हस्तांतरण किया गया है।
इसे भी पढ़ें : महाजन से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : सुकून दे गया पुलिस का मरहम, क्या बोल गये IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वंदे भारत टाटा-पटना, 6 घंटे 50 मिनट में…
इसे भी पढ़ें : अब स्कूल में भी अनसेफ, चिंता खाई जा रही…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में महाधरना में लगे नारे, बांटे पंप्लेट…
इसे भी पढ़ें : एक साथ यूं चली गई तीन जवान लोगों की जान…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी की यात्रा को यादगार बनाने में झोंकी ताकत
इसे भी पढ़ें : क्रिमिनलों के सबसे बड़े जानी दुश्मन को मिला ये बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें : BJP की एक और लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : खुदा का शुक्र है टल गया एक बड़ा हादसा…
इसे भी पढ़ें : 18वीं मंजिल से कूदी महिला!