Bihar : बिहार का मोकामा आज फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। शुक्रवार की सुबह साढ़े 5 बजे के करीब पंचमहला थाना क्षेत्र के हेमजा गांव में मुंशी मुकेश कुमार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। मुकेश का इल्जाम है कि यह फायरिंग सोनू-मोनू गैंग ने की है। वहीं उन्हें धमकी भी दी कि कोई नहीं बचा पायेगा। खबर पाकर मौके पर पंचमहला के थानेदार प्रहलाद कुमार झा और बाढ़ के SDPO राकेश कुमार पहुंचे। मौके से पुलिस को खोखे भी मिले है। FSL की टीम को बुलाया गया है। पुलिस इलाके में कैंप कर रही है।

वहीं बीते बुधवार को पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा जलालपुर गांव में करीब 60-70 राउंड फायरिंग हुई थी। उस वक्त मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गये थे। फायरिंग का इल्जाम सोनू-मोनू गैंग पर लगा था। 3 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने आज सोनू-मोनू गैंग के सोनू को अरेस्ट कर लिया है। वहीं अनंत सिंह के समर्थकों में शामिल डुमरा के रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सोनू-मोनू गैंग के सोनू पर मुंशी मुकेश के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का इल्जाम है। बुधवार को उसी मुंशी के घर का ताला खुलवाने अनंत सिंह पहुंचे थे। तभी अनंत सिंह पर 60-70 राउंड फायरिंग हुई थी।

सुनें क्या बोले SDPO राकेश कुमार और सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह
आज दिनांक 24.01.25 को #पंचमहला थानांतर्गत हेमजा गांव में एक व्यक्ति जिसके द्वारा पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था,के मकान पर गोली बारी किए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की गई, जहां 03… pic.twitter.com/0FWuivs90E
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) January 24, 2025
Mokama, Bihar: Pramod Singh, father of Sonu and Monu, says, “The most important thing is that we were at the High Court. One of their men, an MLA, claims that our men were involved in a shooting incident, and Sonu Kumar and Monu Kumar were named. Respecting the law and the… pic.twitter.com/RY0fcyEat3
— IANS (@ians_india) January 24, 2025








