- ट्वीट कर लिखा- उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल
kohramlive desk : पीएम नरेंद्र मोदी ने जयंती पर ट्वीट के माध्यम से भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को बुधवार को नमन किया और उनके संघर्ष को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा।
गोरतलब है कि भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। आज़ादी के बाद वह देश के पहले कानून एवं न्याय मंत्री बने थे।
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा।
I bow to the great Dr. Babasaheb Ambedkar on #AmbedkarJayanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2021
इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट
राहुल ने भी किया याद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने लिखा कि बाबासाहेब ने सख्त सवाल पूछे, जिनके कारण भारत प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ सका।
India is now proving that it is indeed possible to regress in time.
Today, we remember Babasaheb who asked the difficult questions that helped put our country on the path of progress.#AmbedkarJayanti pic.twitter.com/D2Qf8Av1jG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2021
इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक
राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। डॉ अंबेडकर ने समतामूलक न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्प लें।
इसे भी पढ़ें :BIG BREAKING : CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली






