Mumbai : एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 32 साल की एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। आरोपी मॉडल पर आईपीसी की धाराएं और अनैतिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधान लगाए गए हैं। सांता क्रूज पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि यह मॉडल सेक्स रैकेट चला रही थी, जिसमें टीवी के एक्टर और मॉडल शामिल थे। सूचना के बाद टीम ने जुहू के एक लग्जरी होटल में रेड की। जिसमें मॉडल को गिरफ्तार किया गया। रेड के दौरान एक टीवी एक्टर और मॉडल को वहां से निकाला गया।
बताया जा रहा है कि ये टीवी एक्टर और मॉडल एक जाने-माने चैनल के साथ काम कर चुके हैं और साबुन के विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं। आरोपी महिला ने इन दोनों लोगों के लिए 4 लाख रुपये की डील की थी।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान नाम की मॉडल हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रही है। इस रैकेट में वह टीवी एक्टर्स और मॉडल्स को कस्टमर्स के पास भेजती है। पुलिस ने जाल बिछाया। एक नकली कस्टमर को आरोपी मॉडल के पास भेजा, जिससे 4 लाख रुपये में डील हुई। आरोपी मॉडल ने उसे जुहू के एक थ्री स्टार होटल में बुलाया। पहले से ताक में बैठी क्राइम ब्रांच की टीम जैसे ही मॉडल, दो महिलाओं को लेकर पहुंची, उसे दबोच लिया।
Read more:जज उत्तम आनंद हत्याकांड : सामने आई धनबाद थाना के मुंशी की बड़ी लापरवाही, सस्पेंड
Read more:मां और चाचा को मारकर लाश के साथ दो दिन तक बैठा रहा युवक








