spot_img

Ranchi : रामनवमी की भीड़ में उड़ रहे थे मोबाईल, ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रांची(Ranchi) में मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। चुटिया थाना पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा है और उनके पास से चोरी के 16 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। बीते 27 मार्च यानी रामनवमी के अवसर पर चुटिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से भव्य जुलूस निकाले गये थे। जुलूस में शामिल कई लोगों के मोबाइल फोन भीड़ में अचानक गायब हो गये। इस संबंध में चुटिया थाना में सनहा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

इसे भी पढ़े :Manifesto : केरल में वादों की बरसात के साथ भाजपा का घोषणापत्र, जानें…

इसे भी पढ़े :Jharkhand Mousam : झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, अलर्ट जारी

Ranchi Railway Station से अपराधी को धर दबोचा 

जांच के दौरान पता चला कि बाहरी राज्य के कुछ शातिर अपराधी भीड़ में घुसकर मोबाइल उड़ाने का काम कर रहे हैं। बीते 31 मार्च की शाम जब पुलिस की टीम रांची रेलवे स्टेशन के आसपास गश्ती कर रही थी, तब तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। गहन पूछताछ में जो कहानी सामने आई, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। तीनों युवक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया इलाके के रहने वाले निकले।

इसे भी पढ़े :Rules Change : आज से बदल गये ये 7 बड़े नियम… जानें

इसे भी पढ़े :Plane Crash : बड़ा विमान हा’दसा, 29 मौ’त…

रामनवमी की भीड़ में उड़ रहे थे Mobile, ऐसे खुला राज…
रामनवमी की भीड़ में उड़ रहे थे Mobile, ऐसे खुला राज…

वे अलग-अलग शहरों में जाकर भीड़ वाले आयोजनों में शामिल होते थे और मौका मिलते ही मोबाइल(Mobile) फोन चोरी कर लेते थे। बाद में इन मोबाइलों को बंगाल ले जाकर बेच दिया जाता था। पकड़े गये लोगों के नाम भागीरथ सिंह, सूरज सिंह (दोनों पिघाटी, थाना आरसा, जिला पुरुलिया ,प. बंगाल) एवं कृष्णा माली (खूर्पिया गेट, थाना किछा कोतवाली, जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड) बताये गये। इन तीनों की निशानदेही पर चोरी के 16 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...