spot_img

MLA बोले, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही हैं महिला दीदियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण का यवनपुर पंचायत भवन इस बार एक अलग ही नज़ारे का गवाह बना। दादपुर संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की ओर से आयोजित महिला संगठन के वार्षिक कार्यक्रम में गांव की दीदियों का आत्मविश्वास और मेहनत साफ झलक रहा था। कार्यक्रम में दादपुर संकुल के 25 महिला मंडल समूहों ने शिरकत की। मंच पर जब महिलाएं साल भर की अपनी उपलब्धियों का हिसाब-किताब पेश कर रही थीं, तो वहां मौजूद हर शख्स को गर्व महसूस हो रहा था कि गांव की बहनें अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा “जेएसएलपीएस से जुड़कर महिलाएं आज आत्मनिर्भर हो रही हैं। उनमें सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।”

सालाना रिपोर्ट और प्रगति

सभी महिला समूहों की दीदियों ने अपने-अपने संकुल का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसमें उनकी आय, बचत, ऋण वापसी और वित्तीय प्रबंधन की झलक देखने को मिली। यह रिपोर्ट गांव में महिला नेतृत्व की बढ़ती ताकत को दर्शाती है।

कार्यक्रम में मौजूद हस्तियां

इस मौके पर संकुल की अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव पूनम देवी, कोषाध्यक्ष दारो देवी, बीआरपी पूजा सिंह, प्रमिला सिंह, सरिता देवी, आरपी सरिता देवी, लेखापाल लेखा देवी, सीसी सुमित्रा देवी, अन्नू देवी, बीएपी सुलेखा देवी, पूनम देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, कंचन देवी और बैंक सखी फातमा खातून समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...