spot_img

लापता CRPF जवान दिल्ली में मिले, हालत देख रो पड़े घरवाले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू कश्मीर के उधमपुर के CRPF कैंप से रहस्यमय ढंग से लापता हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा दिल्ली के मुखर्जी नगर में मिले। उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे और दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। परिजन दो जून को उन्हें लेकर शाहगंज स्थित घर आये। अब उनका इलाज चल रहा है। अभिषेक शर्मा का परिवार मुरली विहार, शाहगंज में रहता है। उनकी मां कमलेश शर्मा ने बताया कि 25 मई को आखिरी बार बात हुई थी। परिजन उन्हें खोजने उधमपुर कैंप भी गये थे। दोस्तों से भी जानकारी नहीं मिल पाई। अभिषेक के फोन की आखिरी लोकेशन एमएच चौक तक सीमित रही, फिर सब सन्नाटा। 25 मई को मां की कमलेश शर्मा से हुई आखिरी बात एक टूटी सी स्मृति बन गई। उसके बाद, बस सवाल ही सवाल। 30 मई को एक दोस्त का फोन आता है, “27 तारीख को अभिषेक ने मुझे कॉल किया था।” उम्मीद जागी और घरवाले दिल्ली की ओर दौड़ पड़े। अस्त-व्यस्त कपड़े, सूजी हुई आंखें, कांपते होंठ, दिल्ली की सड़कों पर एक जवान जो कभी सीमा पर डटकर खड़ा था, आज अवसाद के अंधेरे में टूटा हुआ दिखा। अब सवाल वही, अभिषेक दिल्ली कैसे पहुंचा? किसने उसे इस हालत में पहुंचाया? या फिर, क्या भीतर ही कोई तूफान था जो उसे बहा ले गया?

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...