spot_img
spot_img
spot_img

फागुन की मस्त हवाओं में खूब झूमे रक्षा राज्य मंत्री… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : फागुन की मस्त हवाओं में रंगों की बयार बह रही थी। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास पर आयोजित होली महोत्सव का नजारा ऐसा था मानो पूरे शहर की खुशियां वहीं सिमट आई हो। मंत्री जी ने मुस्कुराते हुये हर आगंतुक के माथे पर अबीर-गुलाल लगाया और स्नेह भरी शुभकामनाएं दीं। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे लोग होली के मधुर गीतों पर झूम रहे थे, तो कहीं ढोलक की थाप पर थिरकते कदमों में उमंग का सैलाब था। खुद संजय सेठ भी लोगों के साथ नाच-गाकर इस त्योहारी माहौल को यादगार बना रहे थे।

लेकिन इस महोत्सव की सबसे मनमोहक छटा तब बिखरी जब राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों ने कृष्ण लीला पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। उनके हर नृत्य में प्रेम की मधुरिमा और भक्ति का भाव ऐसा था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति मंत्रमुग्ध होकर देखता रह गया। मानो स्वयं कान्हा बरसाने की गलियों से निकलकर वहां आ गए हों। इस आनंदमयी माहौल में स्वादिष्ट व्यंजनों की सुगंध ने सबका मन मोह लिया। महोत्सव में आए हजारों लोगों के लिए विशेष खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी, जहां हर किसी ने प्रेमपूर्वक स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। रंग, उमंग और संगीत से सराबोर यह होली महोत्सव मानो हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में मिठास घोल गया था। इस रंगारंग आयोजन ने प्रेम, सौहार्द और अपनत्व की ऐसी मिसाल पेश की जो हर किसी के मन में देर तक बनी रहेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...