spot_img
spot_img
spot_img

दिमाग पढ़ने वाली चिप का सफलतापूर्वक प्रयोग सूअर पर किया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

न्यूर्याक : एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने दिमाग पढ़ने वाली चिप का सफलतापूर्वक प्रयोग सूअर पर कर लिया है। इस दौरान दिमाग पढ़ने वाली सिक्के के साइज की चिप को सूअर के दिमाग में फिट किया गया है। प्रयोग के दौरान तीन सूअरों को लाया गया था जिनमें से एक सूअर ने काफी मदद की जिसका नाम गैटर्ड है। प्रयोग के दौरान सूअर को खाना दिया और उसकी दिमागी हालत को जांचा गया। बता दें कि कंपनी ने चिप का प्रयोग अब तक 19 अलग-अलग जानवरों पर किया है, जिनकी सफलता की दर 87 फीसदी रही है। इस चिप का साइज करीब आठ मिलीमीटर (इंच का तीन-दसवां हिस्सा) है।
एलन मस्क द्वारा न्यूरालिंक कंपनी की स्थापना साल 2016 में हुई थी। कंपनी का मकसद इंसानी दिमाग को पढ़ना है। कंपनी ने यह जो खास चिप बनाई है, इसका इस्तेमाल अल्जाइमर के रोगियों के लिए होगा। इस उपलब्धि पर एलन मस्क ने कहा एक इंप्लांटेबल डिवाइस वास्तव में मैमोरी लॉस, सुनने की क्षमता खोना, अवसाद और अनिद्रा जैसी समस्याओं को हल कर सकती है। इसी साल जुलाई न्यूरोलिंक ने कहा था कि वह एक खास ब्रेन चिप पर काम कर रही है जोकि आने वाले समय में हेडफोन को पूरी तरह से खत्म कर देगी। इसके जरिए इंसान के दिमाग में सीधे ही चिप इम्प्लांट हो सकेगी और फिर वह बिना हेडफोन के भी संगीत सुन सकेगा। इसके अलावा चिप से यूजर्स डिप्रेशन जैसी बीमारियों से भी छुटकारा पा सकते है। यह चिप रिमूवेबल पॉड से जुड़ी होंगी, जिन्हें कान के पीछे लगाया जाएगा और यह वायरलेस कनेक्टिविटी के मध्यम से दूसरे डिवाइस से कनेक्ट होगी।

इसे भी पढ़े :चीनी समकक्ष के साथ बैठक में राजनाथ सिंह का चीन को कड़ा संदेश

इसे भी पढ़े :चीन से तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, स्थिति का लिया जायजा

इसे भी पढ़े : अफगानी बेरोजगारों को पैसे कमाने के लिए अफीम के खेतों का…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।