Ranchi (Ormanjhi) : राजधानी रांची के ओरमांझी में एक दूध का टैंकर और गन्ने से लदे ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गये। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये। लोगों ने बताया कि गन्ना लदा ट्रक लोहरदगा से गिरिडीह जा रहा था। वहीं, दूध भरा टैंकर यूपी से रांची आ रहा था। ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास सिकीदिरी रोड की ओर मुड़ते ही ट्रक रामगढ़ की ओर से आ रहे टैंकर से टकरा गया। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का टायर खुल कर दूर फेंका गया। कई पार्ट-पुर्जे भी डैमेज हो गये। वहीं, टैंकर भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों का कहना था कि ऊपरवाले का शुक्र है कि दोनों गाड़ियों के ड्राइवर और कंडक्टर सही सलामत हैं। उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।
इधर, एक्सीडेंट की फैली खबर पर ओरमांझी पुलिस स्पॉट पर पहुंची। दूध टैंकर को कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। क्षतिग्रस्त एलपी ट्रक स्पॉट पर ही था। दूसरे ट्रक का इंतजाम कर सारे गन्ने को उसके ठिकाने पर भिजवा दिया गया। वहीं, दूध को भी दूसरे टैंकर में लोड करवा कर स्टोर भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : धनबाद की ओर जा रही कार की ऑटो से भिड़ंत, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे ‘थोड़ी सी बेवफाई’ के दिग्गज डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ
इसे भी पढ़ें :बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 80 मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण
इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये दो भाई…देखें
इसे भी पढ़ें :IND vs NED T20: Team India ने नीदरलैंड को चटाई धूल…देखें















