HARIYANA : हरियाणा के गोहाना में रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर माहरा गांव के पास एक फौजी ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आर्मी का जवान गुलशन अपनी पत्नी ज्योति की हत्या करने के लिए एक महीने से योजना बना रहा था। आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चाकू को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से खरीदा था।
Read More : ICU में भर्ती मरीज की आंख कुतर गया चूहा…
सेना में क्लर्क के पद पर है पति
बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह ने बताया कि गर्भवती महिला की हत्या के मामले में उसके पति गुलशन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह सेना में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पूछताछ में कबूल किया है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। अपनी पत्नी का अन्य किसी के साथ अवैध संबंध होने के चलते उसने हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका ज्योति के पिता के बयान पर आरोपी गुलशन पर हत्या व उसके मां पिता व उसके छोटे भाई पर दहेज का मामला दर्ज किया गया है।
Read More : दिल्ली में ऑक्सीजन ऑडिट रिपोर्ट को AIIMS निदेशक ने बताया अंतरिम








