spot_img

आधी रात बालू माफिया बेनकाब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : रात गहरी थी, शहर सो रहा था, लेकिन बालू माफिया जाग रहे थे। इसी अंधेरे को चीरते हुये SDO संजय कुमार ने आधी रात कानून का उजाला फैला दिया। अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की यह अब तक की सबसे बड़ी, सबसे सख्त और सबसे साहसिक कार्रवाई मानी जा रही है। करीब तीन घंटे तक चली सघन छापेमारी में माफियाओं के पांव तले जमीन खिसक गई। इस दौरान 6 ट्रैक्टर जब्त किये गये। दो दलाल रंगे हाथ दबोचे गये और 100 से अधिक संदिग्ध वाहन छोड़ माफिया भाग निकले। छापेमारी में खुलासा हुआ कि शहर के दर्जनभर से ज्यादा चौक-चौराहों पर लोग गाड़ियों में बैठकर अवैध बालू की रेकी कर रहे थे। SDO की गाड़ी दिखते ही वाहन लावारिस छोड़ पैदल फरार हो गये। नवादा मोड़ पर SDO ने खुद मोर्चा संभाला और भागते ट्रैक्टर को अपने चालक के साथ खदेड़कर दबोच लिया। जब्त ट्रैक्टरों में UP64 AN 2732 व JH01W 7156 शामिल हैं। हनुमान नगर में सुजीत उपाध्याय का ट्रैक्टर बालू गिराते पकड़ा गया। करमडीह बाईपास के पास एक दुकान में सो रहे दो युवक हिरासत में लिये गये। पहले बोले “समोसा बनाते हैं साहब” लेकिन मोबाइल खुलते ही सच सामने आ गया। फोन में लापो के जुम्मन खान, शाहबाज खान जैसे बालू चोरों से लगातार बातचीत के सबूत मिले। ये युवक ट्रैक्टर मालिकों और खरीदारों के बीच दलाली का खेल चला रहे थे। SDO संजय कुमार ने कहा कि अवैध बालू का परिचालन सिर्फ राजस्व की चोरी नहीं, यह शहर की विधि-व्यवस्था और शांति के लिए गंभीर खतरा है। लोगों की नींद और सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...