Chouparan(Krishan Paswan) : त्योहार से एक दिन पहले चौपारण प्रशासन ने CO संजय कुमार यादव और चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला। चौपारण बाजार से लेकर महाराजगंज, चय और केवला तक पुलिस बल ने पैदल और वाहन से गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। अधिकारियों ने कहा कि “त्योहार खुशियों का है, इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाइये। अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई भी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचायें।” संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं। ड्रोन कैमरों से जुलूस मार्ग और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की जायेगी। किसी भी अप्रिय घटना पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। प्रशासन का साफ संदेश है कि “शांति हमारी प्राथमिकता है।लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।” चौपारण की गलियों में अब बस एक ही उम्मीद है, ईद-उल-मिलाद का चांद न सिर्फ आसमान में चमके, बल्कि दिलों में भी भाईचारे और अमन का उजाला फैलाये।
शांति-सौहार्द का पैगाम, फ्लैग मार्च से भरोसा जगाया
Date:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…
Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...
झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…
Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...
भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…
UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...
अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…
Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...
नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…
Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...









