spot_img

बेरहम बाप ने 6 साल के अपने लाल को पीटकर मार डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पिता-पुत्र के मधुर रिश्ते को एक बेरहम बाप ने तार-तार कर डाला। बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग के मलाही पकड़ी इलाके में इस प्रकार की धटना सामने आई है। वहां एक बेरहम पिता ने अपने ही पुत्र को पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। घटना की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। बताया जाता है कि कलयुगी बाप ने अपने छह साल के मासूम बेटे का हाथ पैर बांध कर इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई।

घटना के सभी बिंदुओं पर जाच कर रही पुलिस

मृतक की बहन की नजर शव पर पड़ी और वह रोने लगी जिसकी आवाज सुनकर इलाके के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस भी पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

Read More : दिल्‍ली के इस अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी से हाहाकार, 25 मरीजों ने तोड़ा दम

आरोपी की तीन शादियां

बताया जाता है कि आरोपी शख्स ने तीन शादियां रचाई थी। उसकी एक पत्नी खगड़िया में रहती है। दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी है।  जिस मासूम की उसने हत्या की, वह दूसरी पत्नी का बेटा था। तीसरी पत्नी मलाही पकड़ी में ही पति के साथ रहती है।

बच्चे की रातभर की पिटाई, सुबह हो गई मौत

मृतक की बहन मानवी का आरोप है कि उसके पिता अक्सर उसके भाई को पीटा करते थे। बीती रात उसका भाई दोस्त के साथ कुछ देर के लिए घर से निकला था। इसी बात से गुस्साए पिता ने हाथ पैर बांधकर उसकी रातभर पिटाई की। पिटाई के बाद उसने सुबह में दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी को खोज निकाला और उसकी पहले तो पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More :#NehaSharma की ग्लैमरस #Photos बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...