Kohramlive : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने नया इतिहास रच दिया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इटली के इतिहास में मेलोनी लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी और इसे इटली की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे का प्रतिबिंब बताया। PM मोदी ने मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुये कहा कि उनके नेतृत्व और दोस्ती ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर मेलोनी को बधाई देते हुये कहा कि उनका लगातार लंबे समय तक प्रधानमंत्री बने रहना इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास का प्रतिबिंब है। मोदी ने उनके नेतृत्व की सराहना की और कहा कि मेलोनी के साथ उनकी व्यक्तिगत मित्रता ने भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मेलोनी के आगे भी सफल रहने की कामना की। वहीं, PM मोदी के बधाई संदेश पर मेलोनी ने भी सोशल मीडिया के जरिये उनका आभार जताया। उन्होंने मोदी को संबोधित करते हुये कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। मेलोनी ने भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत का प्रतीक बताया। मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली मिलकर यूरोप और भारत के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे।
Mi congratulo con la mia amica, il Primo Ministro Meloni, per essere diventata il Primo Ministro con il mandato più lungo nella storia del dopoguerra italiano. Questo traguardo riflette la fiducia che il popolo italiano ripone nella sua leadership.
La sua amicizia è stata…
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026







