Ranchi : शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले ओसिएनिक एक्जोटिका कराटे शाखा द्वारा आज एक प्रमाण पत्र व मेडल वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में सम्पन्न दो राज्य स्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविरों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराटेकारों को नई बेल्ट ग्रेड, प्रमाण पत्र और “बेस्ट कराटेकार” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ब्लैक बेल्ट 5वीं डान सेंसी रीतेश कुमार बॉबी तथा द्वितीय डान ब्लैक बेल्ट सेंसी संदीप यादव ने किया। सम्मानित अतिथियों में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, सेवानिवृत्त आईएफएस आर.के. सिन्हा, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर.पी. सिंह, सेवानिवृत्त अभियंता आर.बी. शर्मा, माया प्रसाद और सुनैना रानी शर्मा शामिल रहे।
पुरस्कार व उपाधि प्राप्त कराटेकार
बेस्ट कराटेकार – आश्वि कपूर (ब्लू बेल्ट), श्रेया कुमारी, त्रिशिका, रेयांश ऋषभ, शिवांश शर्मा (ऑरेंज बेल्ट)
ऑरेंज बेल्ट उपाधि – सेजल प्रिया, सनाया गुप्ता, शानवी शर्मा, श्रीजा सिन्हा, मायरा सिंह, अनमोल कुमारी
पीली बेल्ट उपाधि – स्वास्तिका शर्मा, विवान शर्मा, ध्रुव, शिवांगी झा, मयंक राज, दिव्यांशी कुमारी, पेरीमला निहारिका, पेरीमला ओवी, दिव्यम मिश्रा।
मौके पर अभिनव कौशल (अधिवक्ता), बालचंद्रन जी (एजीएम – केनरा बैंक), नितेश कुमार बाबू (सीएम – SBI), निखिल कुमार (सीएम – SBI), अमित कुमार, नीरज कुमार, अनुप कुमार, सौरभ कुमार, मुकेश मिश्रा (उज्जीवन बैंक), बिस्वजीत मंडल, सुजीत मंडल, अंशु सिन्हा, अनुप्रिया शर्मा, वंदना झा, स्नेहा झा, ऋचा, अंजनी कुमारी, आकृति गुप्ता, भावना झा, सन्नी कुमार व अन्य अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में कराटेकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों की भरपूर प्रशंसा बटोरी। यह जानकारी सेंसी रीतेश कुमार बॉबी ने दी।








