Kohramlive : दुनिया रात में जब सो जाती है, आंखों के भीतर एक दूसरी दुनिया जागती है, सपनों की दुनिया। कभी डराती है, कभी मुस्कुराती है और कभी जिंदगी में आने वाले शुभ-संकेतों की हल्की सी दस्तक भी दे जाती है। स्वप्न शास्त्र मानता है कि सुबह के वक्त दिखे सपने अक्सर सच हो जाते हैं। लेकिन हर सपना वही अर्थ नहीं रखता, जो आंखें दिखाती हैं। यहां जानिये वे सपने जो किस्मत का ताला खोल सकते हैं…अगर आप सपने में अपने आपको घोड़े पर सवार देखते हैं, तो समझिये अच्छे दिन दस्तक दे रहे हैं। कोई शुभ समाचार आने वाला है, रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, अचानक कोई यात्रा भी संभव है। लेकिन ध्यान रहे, सपने में घोड़े से गिरना अशुभ माना गया है। वहीं, स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में छिपकली देखना बेहद शुभ है। इसका मतलब, अचानक धनलाभ, शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी में फायदा, आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत। यह सपना आने वाले दिनों की खुशखबरी जैसा होता है। अगर आप सपने में पान खा रहे हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। कोई खुशखबरी, अचानक पैसे की प्राप्ति, वाहन या प्रॉपर्टी खरीद का योग। ये सपना जीवन में नई शुरुआत की ओर इशारा करता है। अगर आप सपने में बारिश होते देखते हैं, तो यह बेहद खास संकेत है। मनचाहा काम पूरा होगा, धन लाभ का योग, जीवन में ठहराव खत्म होकर नई ऊर्जा का प्रवाह, बरसती बूंदें हमेशा सौभाग्य की दस्तक मानी गई हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार देवी-देवताओं का दर्शन सबसे शुभ माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि, रुके कार्य पूरे होने, मानसिक शांति व सकारात्मकता और यदि अंधेरे कोने में दीपक जलता हुआ दिख जाये तो समझिये मां लक्ष्मी की कृपा आपके द्वार तक पहुंचने ही वाली है।
सपने में इन 5 चीजों को देखने का मतलब…
Date:

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...
नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भाषण के दौरान पथ’राव, मचा हड़कंप…
Gaya : गया के सिसवर गांव में शुक्रवार देर...
रांची में सजेगा सम्मान का मंच, कई नामचीन हस्तियां होंगी ‘झारखंड रत्न’ से सम्मानित
Ranchi : रांची में आज सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों...
बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…
Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...





