Ranchi : द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया क्रिकेट कप 2025 मयूराक्षी ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में मयूराक्षी ने अमानत को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। आखिरी ओवर में संतोष सिन्हा ने दो गेंदों में लगातार दो छक्के लगाकर मयूराक्षी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। अमानत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 16 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाये। समीर सृजन (26 गेंदों में 43 रन) और कुमार सौरभ (28 रन) ने शानदार पारी खेली। मयूराक्षी के लिये गेंदबाजी में शमीम राजा, बिपिन पांडेय और कमलेश मिश्रा ने 1-1 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुये मयूराक्षी की शुरुआत आक्रामक रही। कप्तान ने 25 गेंदों में 55 रन बनाये, लेकिन अमानत की ओर से दिलीप सिंह और असगर खान ने 2-2 विकेट चटकाकर मैच को संतुलित कर दिया। अंतिम ओवर में संतोष सिन्हा के लगातार दो छक्कों ने मयूराक्षी को ऐतिहासिक जीत दिलाई। फाइनल के हीरो संतोष सिन्हा रहे। प्लेयर ऑफ द मैच शमीम राजा बने। फाइनल मैच जेके इंटरनेशनल मैदान में खेला गया।
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शमीम राजा
- बेस्ट बैटर: शमीम राजा
- बेस्ट बॉलर: कमलेश मिश्रा
- बेस्ट विकेटकीपर: सुशील सिंह मंटू
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, टाटा स्टील से राजेश राजन, अपूर्व शुक्ला, अडानी पावर से पंकज कुमार, JSCA से जय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य मौजूद थे। मैत्री मुकाबले में जमशेदपुर प्रेस क्लब ने रांची प्रेस क्लब को हराया। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।






