फाइनल में मयुराक्षी ने स्वर्णरेखा को हराया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मैच मयुराक्षी की टीम ने जीत लिया। टीम ने स्वर्णरेखा को 7 विकेट से हराकर जीत का सेहरा अपने नाम किया। मयूराक्षी की टीम ने अमित कुमार सिंह के नाबाद 82 रनों की बदौलत 15.1 ओवर में जीत हासिल कर लिया। अमित ने 8 चौके और 6 जड़े। इससे पहले टॉस जीतकर मयुराक्षी की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्वर्णरेखा टीम 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विनर और रनर टीम को निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार, टाटा स्टील के अधिकारी रुना राजीव कुमार, संजय मोहन श्रीवास्तव, NTPC के जनसंपर्क अधिकारी अमित बेहरा, अडानी लिमिटेड के पंकज कुमार, जेके क्रिकेट अकादमी के निदेशक जितेंद्र सिंह ने साझा तौर पर सम्मानित किया गया।

मैन आफ द मैच का पुरस्कार टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूणा राजीव कुमार ने अमित सिंह को दिया। हरमू और सर्कुलर रोड स्थित टाइटन शोरूम की तरफ से व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में स्मार्ट वॉच दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार NTPC के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार बेहरा ने राजा मेंहदी को दिया। झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार ने बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार फिरोज जिलानी को दिया। वहीं झामुमो रांची जिला कमेटी की तरफ से ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार मैन ऑफ द मैच अमित सिंह को दिया गया। बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार अमित कुमार सिंह को टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूना राजीव कुमार ने दिया। बेस्ट फिल्डर राकेश कुमार सिंह को टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया, वहीं, बेस्ट डिसिप्लिंड टीम का पुरस्कार कांची टीम को प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने दिया। कल्ब की वर्तमान कमेटी ने पूर्व के कमेटी के लोगों को भी सम्मानित किया। आयोजन में अपनी महत्ती भूमिका निभाने के लिए कल्ब के सदस्य सुशील सिंह मंटू, मैनेजिंग कमेटी के मोनू कुनार और चंदन भटाचार्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...