रांची : राज्य के 79,991 रसोईया-सह-सहायिकाओं के मानदेय में राज्य सरकार ने 500 रुपये बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य योजना के तहत ₹500 प्रति माह का इज़ाफ़ा किया गया। अब प्रतिमाह मिलेगा ₹ दो हजार मानदेय। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अतिरिक्त मानदेय को लेकर ₹39 करोड़, 79 लाख 55 हजार व्यय करने की स्वीकृति दी है।
राज्य के 79,991 रसोईया-सह-सहायिकाओं के मानदेय में राज्य योजना के तहत ₹500 प्रति माह का इज़ाफ़ा किया गया। अब प्रतिमाह मिलेगा ₹ दो हजार मानदेय। मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने अतिरिक्त मानदेय को लेकर ₹39 करोड़, 79 लाख 55 हजार व्यय करने की स्वीकृति दी।
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) May 23, 2021












