Kohramlive : बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल में शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। जैसे ही आग की सूचना मिली, एयरपोर्ट की दमकल टीम, वायुसेना की फायर यूनिट और अन्य एजेंसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया।सावधानी के तौर पर सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बिमान बांग्लादेश एयरलाइन्स के प्रवक्ता कौसर महमूद ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर कोशिश की जा रही हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।
VIDEO | Dhaka, Bangladesh: A fire broke out at a section of the Cargo Village of Hazrat Shahjalal International Airport this afternoon. More details awaited.#Dhaka #AirportFire #HazratShahjalal
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/flGkHso2xq
— Press Trust of India (@PTI_News) October 18, 2025






