spot_img
spot_img
spot_img

साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जगा गया मारवाड़ी युवा मंच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI :  झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता पर वेबीनार किया। जिसमें युवा साथियों को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी गई। वेबिनार का संचालन प्रांतीय महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल ने  किया। वेबिनार की शुरुआत करते हुए ऊर्जावान प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता ने कहा आज के डिजिटलीकरण युग में जहां एक ओर लोग टेक्नोलॉजी का प्रयोग जीवन को सुगम बनाने, रोचक एवं जरूरी अविष्कार करने में कर रहे है। वहीं कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर अपराध को अंजाम दे रहे है और एक बड़ा वर्ग जाने-अनजाने में साइबर अपराध के चपेट में आ रहे हैं।

वेबिनार के मुख्य अतिथि के रूप में सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता, और विशिष्ठ अतिथि  सीआईडी के एसपी कार्तिक एस थे। वेबिनार में प्रवक्ता के रूप में नेहा जी बाला, उपाधीक्षक, सीआइडी झारखंड रांची साइबर थाना एवं सुमित जी प्रसाद, उपाधीक्षक, देवघर साइबर थाना ने बहुत ही सरलता से साइबर अपराध के तरीके एवं उससे बचने के तरीके बताए। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे लोग जानकारी के आभाव में साइबर अपराध का शिकार होते है और उन्हें सही मार्गदर्शन ना मिलने से मानसिक रूप से भी परेशान हो जाते है। सभी साथियों ने अपनी जिज्ञासाएं, समस्याएं और सुझाव रखे जिसका पैनल में उपस्थित सीआईडी की टीम ने जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से कई युवा साथी प्रतिनिधि के रूप जुड़े रहे और उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराध को लेकर जागरूक करेंगे। झारखंड प्रांत की इस मुहिम से कम से कम 4000 युवा साथी लाभान्वित होंगे और इसे जारी रखते हुए आने वाले दिनों में झारखंड प्रांत के साथ साथ पूरे राष्ट्र को साइबर अपराध मुक्त बनाने में इस तरह की कार्यशाला की अहम भूमिका रहेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सहायक मंत्री जॉन 2 युवा विकास खंडेलिया, प्रांत अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता, महामंत्री युवा सार्थक अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष युवा नीलकमल भरतीया व युवा विनीता सिंघानिया, प्रांत संयुक्त मंत्री युवा आशुतोष काबरा , संगठन विस्तार संयोजक युवा रोहित मित्तल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहें। यह जानकारी झारखंड प्रांत के कार्यशाला एवं प्रशिक्षण संयोजक युवा साकेत छावछरिया ने दी।

इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर तीखी चोट, इस बार क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : क्लब में बैडमिंटन खेलते हुए शख्स की मौत, देखें सीसीटीवी

इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन से मिले सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश

इसे भी पढ़ें : इस फेमस भोजपुरी सिंगर को लगी गोली, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : इस बैंक जैसा SMS आये तो हो जाएं अलर्ट… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : एक महीने पहले की थी लव मैरिज, अब इस हाल में मिले दंपति

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“नशा नहीं, नई दिशा चाहिये, ” मंत्री बोले, बख्शा नहीं जायेगा…

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

झारखंड के पूर्व CM की अचानक तबीयत बिगड़ी, TMH में भर्ती…

Jamshedpur : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के...

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...