spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शादी की सालगिरह पर मार डाला विवाहिता को… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : शादी की सालगिरह के दिन विवाहिता पूजा पटेल को मार डाला गया। उसे मारने का इल्जाम लगा उसके सास-ससुर और जेठ पर। पूजा अपने 4 साल के मासूम बेटे के साथ ससुराल में रहती थी। उसका पति अंकित पटेल पूणे में रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। मारी गई पूजा के पिता रामानंद पटेल ने ससुराल वालों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि शुक्रवार की रात पूजा के ससुराल में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मर्डर करने के बाद पूजा के ससुरालवाले फरार हैं।

जमीन को लेकर हुआ था झगड़ा

पूजा के पिता ने बताया कि पांच साल पहले वर्ष 2017 में महुआ गांव के रहने वाले अंकित पटेल के साथ बेटी पूजा की शादी की थी। दोनों का एक 4 साल का बेटा भी है। कुछ महीनों पहले पूजा के ससुराल वालों की माली हालत बिगड़ गई थी। उन्हें पैसों की जरूरत थी, तो उन्होंने अपनी जमीन गिरवी रख दी। पूजा के पति अंकित ने पूणे में काम कर पैसे कमाये और जमीन को मुक्त करा लिया। पूजा इस जमीन पर खेती करने लगी थी। फसल होने लगी तो ससुराल के अन्य सदस्य हक जमाने लगे। फसल में हिस्सा मांगने लगे। बेटी पूजा का कहना था कि जब जमीन गिरवी थी तो किसी ने छुड़ाने की कोशिश तक नहीं की। अब जब पति ने जमीन छुड़ा लिया है तो सब अधिकार जमाने आ गये हैं। इस बात पर 2 महीने पहले पूजा के साथ मारपीट भी की गई थी। उसे बुरी तरह मारा गया था। तब पूजा ने थाना में शिकायत भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उन्हें समझा-बुझा कर छोड़ दिया गया था। इधर, मौत की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूजा पटेल की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी ससुरालवालों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मैरिज एनिवर्सरी के दिन विवाहिता का मर्डर कर देने की यह सनसनीखेज वारदात बिहार के गोपालगंज से उछलकर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...

इन 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मिलेगा नाश्ता-भोजन…

Bihar : पूर्व रेलवे 32 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस...

बिहार में होगा बड़ा बदलाव, CM सम्राट चौधरी ने किये 4 बड़े ऐलान

Bihar : बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: