Garhwa(Nityanand Dubey) : करीब एक महीने पहले शादी करने वाले बुधनाथ सिंह ने कभी नहीं सोचा था कि जिस पत्नी के साथ उसने घर बसाया, वही उसकी मौत की वजह बन जायेगी। रोजाना की तकरार, मारपीट और अंतहीन झगड़ों के बीच पत्नी का दिल नफरत से भरता चला गया। इल्जाम है कि पहले दो बार खाने में जहर मिलाया, लेकिन किस्मत ने बुधनाथ को बचा लिया। मगर तीसरी बार पत्नी ने बड़ी चालाकी से अपने पति के पसंदीदा चिकन में जहर मिला दिया। परोसे गये गरमागरम चिकन की खुशबू में छुपा जहर अपना काम कर गया। पेट में तेज दर्द उठा, कुछ देर छटपटाने के बाद वह सदा के लिये खामोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को कस्टडी में लिया, पर उसने पुलिस से कहा कि “मैंने नहीं, मेरी सास ने जहर मिलाया था।” वहीं, मृतक की मां ने साफ कहा “मेरे बेटे की हत्यारिन वही है, जो उसके साथ रहती थी।” DSP रोहित सिंह ने मीडिया को बताया कि शुरूआती जांच में पत्नी की साजिश साफ नजर आ रही है। हत्या का तरीका, पहले के प्रयास और अंत में चिकन के जरिये मौत सबकुछ उसी की ओर इशारा कर रहे हैं। युवक के परिजनों का इल्जाम है कि सुनीता ने रविवार को अपने पति के खाने में जहर मिला दिया। रात में वो खाना खाकर सो गया। सुबह नहीं उठने पर मां ने बेटे को घर में मृत पाया। बुद्धनाथ की मां राजमती का कहना है कि उसके बेटे की हत्या उसकी बहू ने की है। बहू कभी भी उसके बेटे के साथ रहना नहीं चाहती थी। समाज और परिवार के दबाव से वो ससुराल आ गई थी। शादी के दूसरे दिन सुनीता मायके चली गई थी। उसका मायके छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में है। इसी साल 11 मई को उसकी शादी हुई थी। यह सनसनीखेज वारदात झारखंड के गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव से सामने आई है।
एक महीने पहले हुई शादी, चिकन में ज’हर मिला परोस दी पत्नी… देखें वीडियो
Date:
15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…
Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...
फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…
Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...
JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट
Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...
WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस
Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...
पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...







