spot_img

माओवादियों का होगा खात्मा, रणनीति तैयार : डीजीपी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : माओवादियों का जल्द खात्मा होगा। इसके लिए रणनीति बना ली गई है और इसे अंजाम तक पहुंचाने में पुलिस बिल्कुल भी नहीं हिचकेगी। डीजीपी एमवी राव ने यह बात चतरा में कही। पत्थलगडा में छठ घाट पर माओवादियों द्वारा कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद डीजीपी चतरा पहुंचे थे। डीजीपी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की और नक्सलियों पर नकेल कसने की रणनीति बनाई। बैठक में डीआईजी एवी होमकार, एसपी ऋषभ झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : इधर महापर्व में व्यस्त थी पुलिस, उधर नक्सली मचा रहे थे तांडव

आम लोग पुलिस को दें नक्सलियों से जुड़ी जानकारी

घटना को लेकर DGP ने कहा कि जांच के बाद और भी सारे तथ्य एक-दो दिनों में सामने आ जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपेक्षित सहयोग की अपील की। कहा कि इन समाज के दुश्मनों के बारे में किसी भी प्रकार की गतिविधियों की जानकारी पुलिस से शेयर करें। इस मामले में उनकी सूचना बिल्कुल गोपनीय रखी जाएगी। डीजीपी ने कहा कि इन माओवादियों का सिर्फ एक ही उद्देश्य लेवी वसूलना है। पुलिस इनके सारे क्रियाकलापों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म कर देगी।

इसे भी पढ़ें : छठ घाट में माओवादियों का तांडव, सरेआम गोली मारकर की कोयला कारोबारी की हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...