सूचना देने के बाद भी हरकत में नहीं आयी पुलिस, कहा- जो करना करो : राजेश भगत
लोहरदगा : जिला में माओवादियों ने SPO बताकर एक शख्स की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के मुंगो की है। मृतक का नाम जागीर भगत है। बीती रात करीब आठ बजे जागीर अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान चार नकाबपोश लोग आए जागीर सहित उसकी पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया, फिर घर से थोड़ी दूर ले जाकर जागीर को तीन गोली मारी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। माओवादियों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पथराव, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील
कोयल शंख जोनल कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी # SPO
घटना की जिम्मेदारी माओवादियों के कोयल शंख जोनल कमेटी ने ली है। माओवादियों ने जागीर को एसपीओ बताकर मार डाला है। माओवादियों ने मौके पर पर्चा भी छोड़ा है जिसे पुलिस को चेतावनी देते हुए लिखा है कि भोले भाले लोगों को SPO बनाकर इस्तेमाल करना बंद करें।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा के नेवी जवान और उसकी मां की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत
बेटा राजेश भगत है पलामू डीआईजी का ड्राइवर
मृतक जागीर के पुत्र राजेश भगत पुलिस में हैं। 2012 से वे पुलिस की सेवा कर रहे हैं पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा की गाड़ी चलाते हैं। बीती रात करीब 11:00 बजे वह घर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने गम्हरिया ओपी को मामले की जानकारी दी। राजेश के अनुसार थाना प्रभारी ने मौके पर आने और पुलिस बल भेजने से इनकार कर दिया, कहा कि जो करना है वह कर ले लेकिन पुलिस बल नहीं भेजेंगे। सुबह 10:30 बजे तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मामले में लोहरदगा एसपी से बात करने की कोशिश की गयी। पहले तो रिंग हुआ पर फिर उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आने लगा।
इसे भी पढ़ें : अस्पताल से भागा कुख्यात शूटर Minnat फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें : Divider से टकराने के बाद धू-धू कर जल गई कार












