Chaibasa : भाजपा के पूर्व एमएलए गुरुचरण नायक पर आज एक बार फिर जानलेवा हमला किया गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। वहीं उनके तीन बॉडी गार्ड में 2 रहस्यमय ढंग से गायब है। वहीं एक बॉडी गार्ड राम टुड्डू को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गायब बॉडीगार्ड शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम के बारे में यह बातें उभरकर सामने आ रही है कि दोनों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। हालांकि पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि सूचना उनतक भी यही पहुंची है, मगर जबतक डेड बॉडी नहीं मिल जाती, कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। तीनों बॉडीगार्ड के हथियार भी लूट लिये जाने की बात भी सामने आई है। हमला के पीछे माओवादी का नाम उठला है। उनकी संख्या 100 से ज्यादा बताई गई। यह हमला मंगलवार की शाम पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना के प्रोजेक्ट स्कूल झीलरुवां में हुआ। मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक स्कूल परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने गए थे।

इससे पहले भी माओवादी दो बार गुरुचरण नायक पर हमला कर चुके हैं। पहली दफा उनपर तब हमला हुआ था जब वह एक स्कूल भवन का उद्घाटन करने गये थे। यह हमला पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड में हुआ था। तब पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग भी हुई थी। दूसरी दफा हमला खटांगबेड़ा गांव में हुआ था। तब गुरुचरण नायक हरता गांव में एक स्कूल भवन का उद्घाटन के अवसर पर आयोजित समारोह में भाषण दे रहे थे। तब वह पैदल भागकर ही किसी तरह अपनी जान बचाई थी। इधर आज पूर्व विधायक पर हुये हमले और दो बॉडी गार्ड के मारे जाने के बाद शासन-प्रशासन में हाय-तौबा मच गई। पुलिस प्रशासन के कई आलाधिकारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मारे गये बॉडी गार्डों की डेड बॉडी की तलाश में सुरक्षाबलों को लगाया गया है। आसपास के कई ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि जवानों की हत्या कर दी गई है। उन्होंने जवानों के बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनी थी।
Read More :न हो मैन पावर की कमी, बढ़ाएं बेड की संख्या : डीसी
Read More :Weekend Curfew का ऐलान, इस पर भी लगी पाबंदी
Read More :सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव
Read More :IIT के 40 छात्र समते 60 लोग कोरोना संक्रमित, परिसर में मचा हड़कंप
Read More :Ameesha Patel ने पहने रिवीलिंग कपड़े, सीढ़ियों पर क्या किया… देखिये
Read More :जाम में फंसा Ambulance , देखिए क्या हो गया…
Read More :बुलेट पर हाथ में पिस्टल लेकर कर रहा था स्टंट, देखिये, पुलिस ने क्या किया…
Read More :राजधानी में घूम रही Scooty वाली Drugs पेडलर, ऐसे करती है…
Read More :3 पुलिसकर्मी जिंदा जले, हादसे का मंजर देखने वालों की कांप गई रूह








