spot_img

“कॉफी विद SDM” के न्योता में आई कई बातें, ऐसा होता तो बेहतर होता…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के SDO संजय कुमार के न्योता पर “कॉफी विद एसडीएम” प्रोग्राम में पहुंचे पढ़ने-लिखने वालों ने खुलकर अपने मन की बातें रखी। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग कर रहे मुबारक अंसारी ने कहा कि रोड निर्माण में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनियों में छोटे स्टाफ से लेकर बड़े स्टाफ तक सभी बाहर के लोग काम कर रहे हैं, यहां के काबिल लोगों को अगर इस कंपनी में काम करने का मौका मिलता तो बेहतर होता। पहले से तय इस प्रोग्राम में आई छात्रा जूही कुमारी एवं कश्मीरा खातून ने कहा कि उन्हें अपने गांव रेहला से कॉलेज आने-जाने में बहुत दिक्कतें होती, दूसरे शहरों की तरह यहां भी पिंक ऑटो या बसें चलती तो कितना बढ़िया होता। कुछ छात्राओं ने कहा कि को-एजुकेशन वाली लाइब्रेरी में छात्रायें आने से हिचकती है, अगर लड़कियों के लिये अलग लाइब्रेरी होती तो कितना सुंदर होता।

“कॉफी विद एसडीएम” में पहुंचे छात्र मानस पांडेय ने सुझाव दिया कि तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को गढ़वा या इसके अगल-बगल के सरकारी एजेसियों, कार्यालयों एवं अस्पतालों में इंटर्नशिप कराने के लिये प्रशासनिक सहयोग मिलता तो कितना अच्छा होता। इसपर SDO संजय कुमार ने सहयोग का भरोसा दिलाते हुये कहा कि ऐसे सभी छात्र भारत सरकार के “माय भारत” पोर्टल पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें, उससे उन्हें इंटर्नशिप में मदद मिलेगी। SDO संजय ने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि आज के हर युवा को इस पोर्टल में अपना प्रोफाइल बना कर रखना चाहिये। किसी भी तरह की करियर संबंधी जानकारी के लिये टोल फ्री नंबर 1514 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह हरेक रोज सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम करते रहता है।

SDO संजय कुमार ने युवाओं के एक सवाल के जवाब में उन्हें बताया कि जो युवा अपना नया स्टार्टअप खोलना चाहते हैं उनके लिये केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि वे स्टार्टअप इंडिया के वेब पोर्टल में जरूर अपना पंजीकरण करा लें। किस स्कीम को लेने के लिये क्या-क्या योग्यताएं जरूरी है, वहीं, कितना सीड फंड उपलब्ध होता है, इसकी जानकारी इस पोर्टल से लिया जा सकता है। छात्र-छात्राओं IIT, IIM और कई प्रतिष्ठित संस्थानों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस या अन्य सामयिक महत्व के पाठ्यक्रम अब ऑनलाइन कर सकते हैं, इसके लिये सरकार के ‘स्वयं पोर्टल’ की मदद ली जा सकती है। सभी को बताया गया कि ऑनलाइन पाठ्य सामग्री हेतु दीक्षा एप या ई-पाठशाला की मदद ले सकते हैं। SDO से साथ हुये द्विपक्षीय संवाद में शुभम केसरी, रितिका केसरी, बृजेश कुमार, कश्मीरा खातून, प्रियंका कुमारी, अनुप्रिया गुप्ता, संजना कुमारी, मानस पांडे, जूही कुमारी, हरिंदर ठाकुर, मुबारक अंसारी एवं अहमद रजा सहित कई अन्य मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...