कोहराम लाइव डेस्क : उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्य सरकारें कई पदों पर बहाली करेंगी। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने State Forest Services Exam 2021 के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए 11 जनवरी 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2021 है।
इसे भी पढ़ें : Army, Airforce, Navy में बंपर Vacancy, 19 जनवरी तक करें ऑनलाइन Apply
यूपी में ग्रुप ए और बी के 564 पद
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने Combined State Agriculture Services Exam 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रुप ए और बी पदों के लिए कुल 564 रिक्तियां हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर से शुरू हो गई है और इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2021 है।
इसे भी पढ़ें : IBPS ने जारी किया क्लर्क प्रारंभिक Exam का रिजल्ट








