spot_img
spot_img
spot_img

पलभर में समा गई एक साथ कई जिंदगियां… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार को बल्लू ब्रिज के पास पहाड़ों के बीच एक निजी बस अपनी रफ्तार में गुजर रही थी, तभी प्रकृति ने करवट ली और पलभर में कई जिंदगी मलबे में बदल गई। मरोटन-कलाउल रूट की वो बस रोज की तरह सफर पर थी। यात्रियों के बीच बातचीत, बच्चों की खिलखिलाहट और घर लौटने की उम्मीदें, लेकिन अचानक पहाड़ी से गिरी चट्टानों और मिट्टी के सैलाब ने सब कुछ लील लिया। कुछ ही सेकंडों में बस पत्थरों और कीचड़ के ढेर में दब गई। अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई के शव अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। 3 लोगों को जिंदा निकाला गया है, लेकिन उनका हाल नाजुक बताया जा रहा है। बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस, फायर ब्रिगेड और राज्य आपदा प्रबंधन टीम (SDRF) राहत कार्य में लगी है। JCB मशीनें लगातार मलबा हटा रही हैं, लेकिन बरसात की लगातार बूंदें उस मिट्टी को और भी भारी बना रही हैं,  जिसके नीचे अब भी कुछ सांसें फंसी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...